मोटरसाईकिलों के द्वारा चोरी कर ले जा रहे खैर की लकड़ी के साथ एक तस्कर को विभाग ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद साहिल – संवादाता

दिनाँक 01-02 मार्च की रात्रि पूर्वी गैबुआ प्लाट संख्या 38 वन विकास निगम की पातन लौट से मोटरसाईकिलों के द्वारा चोरी कर ले जा रहे खैर प्रकाष्ठ करीब 25 कुंतल जिसका बाज़ार मूल्य करीब 2,00,000 /- रूपया आंका गया है। को बैलपड़ाव राजि वन कर्मियों द्वारा पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया। कार्यवाही के दौरान एक तस्कर सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुबेग सिंह निवासी केलाबन्दवारी को भी मौके से पकड़ा गया। इसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए लेकिन वन कर्मियों द्वारा अपनी सूझबूझ व बहादुरी से 06 मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सांसद अजय भट्ट ने की शिष्टाचार मुलाकात

 

अभिरक्षा में लिए अभियुक्तों व वाहन उपरोक्त के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इस कार्यवाही में वन रक्षक गोविंद सिंह, सूरज कश्यप, शुभम रावत, हीरा पांडेय, आनंद बोरा आदि वन कर्मी सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राइजिंग सिटी' में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *