मां की गला दबाकर हत्या करने वाले पुत्र को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मां की गला दबाकर हत्या करने वाले पुत्र को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

देहरादून- गला दबाकर अपनी मां की हत्या करने वाले पुत्र को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रात्रि में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि स्पेशल विंग प्रेम नगर निवासी माधो सिंह पुत्र दिलीप सिंह मूल निवासी ग्राम कलाल पोस्ट ऑफिस चम्पावत के छोटे पुत्र अजय ने अपनी माता श्रीमती चंद्रा देवी उम्र 52 वर्ष की गला घोटकर हत्या कर दी है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, मौके पर मृतका चंद्रा देवी का शव घर के अन्दर पडा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

 

घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति माधो सिंह की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त अजय को गिरफ्तार किया गया है, जिसे समय से न्यायालय पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

kj
tara