ठुकराल ने शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रूद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 5 स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा विधायक ठुकराल का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाले क्रिया कलापों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी सदभाव और धार्मिक भावनों का भी विकास करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए-मुख्य सचिव

 

उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए समय समय पर धार्मिक आयोजन जरूरी है। धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति और धर्म की राह पर चलने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर संगम अरोरा, करण भसीन, मनोज गाबा, डंपी चोपड़ा, सागर अरोरा, बंटी कोली, सुल्तान सिंह आदि भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *