भाजपा जिला मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी: जिंदा और खोखा कारतूस बरामद, भाजपा नेता गिरफ्तार”

ख़बर शेयर करें -

भाजपा जिला मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी: जिंदा और खोखा कारतूस बरामद, भाजपा नेता गिरफ्तार”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर में बीते रोज भाजपा के जिला मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद मौके पर से मिले सात जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर में 4G टॉवर और बिजली की मांग, सांसद अजय भट्ट ने सीएम को लिखा पत्र।

 

 

आपको बताते चलें कि बीते रोज भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय की टीम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री काशीपुर के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आईटीआईटी थाने को सूचना दी कि अमित कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी हेमपुर इस्माइल वार्ड नं0-7 के निवास पर 01 खोखा कारतूस व 07 जिन्दा कारतूस .32 बोर के मिले है। सूचना पर थाना आईटीआईटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से .32 बोर के 07 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

 

 

वहीं अमित कुमार सिंह इन हथियारों के सम्बन्ध में कोई भी कागजात व लाइसेन्स नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अमित सिंह को गिरफ्तार कर थाना आईटीआई में अमित कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं भाजपा संगठन की ओर से भी भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने आरोपी भाजपा नेता को पदमुक्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।