महाविद्यालय रोवर्स एंड रेंजर्स के लिए पंजीकरण एवं चयन प्रक्रिया का हुआ प्रारम्भ।

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट के लिए छात्र-छात्राओं का चयन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल के दिशानिर्देशन में किया गया। रेंजर लीडर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे के द्वारा रेंजर टीम के लिए 32 छात्राओं के पंजीकरण में से रिक्त 12 सीटों पर छात्राओं का भागीरथी रेंजर्स टीम के लिए चयन का कार्य पूर्ण किया गया। रोवर लीडर डॉ. पी. सागर ने लाल बहादुर शास्त्री रोवर क्रू के रिक्त सीटों के सापेक्ष पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है जिसमें छात्र पंजीकरण करा सकते हैं की जानकारी प्रदान दी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

कार्यक्रम का संचालन रोवर्स एंड रेंजर्स प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोवर्स एंड रेंजर्स कन्हैया भट्ट, निखिल सक्सेना, राज चौहान, गणेश, दीपक, जीवन, सूरज, किरन, रेखा, निधि, अनिता, प्रियंका, नेहा, गीता, प्रीति, तनुजा, दिव्या, निशि, उर्मिला कोरंगा आदि उपस्थित रहे।

kj
tara