करोड़ों रुपए की चर्चित किटी पार्टी की आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

करोड़ों रुपए की चर्चित किटी पार्टी की आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

मसूरी – करोड़ों रुपए की किट्टी घोटाला मे गैर जमानती वारंटी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी वारंटी द्वारा किटी पार्टी संचालिका रहने के दौरान कई लोगों से किटी पार्टी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी कर कई वर्षों से फरार चल रही थी वारंटी के खिलाफ न्यायालय द्वारा कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए गए किन्तु वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपनी पहचान छुपा रही थी पुलिस टीम द्वारा लगातार उक्त महिला की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर और सूचना तंत्र को मजबूत किया गया मुखबिर की सूचना पर मसूरी पुलिस द्वारा वारंटी बबीता नौटियाल को होमस्टे राजपुर रोड पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

बताते चलें कि पिछले कई वर्षों से मसूरी में किट्टी पार्टी का खेल चल रहा था जिसमें कितनी संचालकों द्वारा शहर के कई लोगों को इसमें शामिल किया गया था जिसके बाद करोड़ों रुपए की ठगी कर अभियुक्त फरार हो गए थे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसमें से एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया गया था और उक्त वारंटी फरार चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि आरोपी महिला कई समय से फरार चल रही थी जिसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि कितनी संचालन के नाम पर शहर के लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी जिसमें न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।