ग्राफिक एरा भीमताल में धूमधाम से मनाया गया “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस”।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल – दिनांक 08 मार्च-2022 को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में स्कूल ऑफ मैनेजमैन्ट एवं पी०डी०पी विभाग के संयुक्त सौजन्य से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका श्रीमती कविता गगोला को अतुलनीय सामाजिक कार्यों के लिए परिसर के निदेशक प्रो० डॉ० मनोज चन्द्र लोहानी द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमती गंगोला द्वारा समय-समय पर महिलाओं, बुजुर्गों एवं आपदा पीड़ितों के लिए सक्रिय कार्य किया जाता रहा है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं महिला सशक्तिकरण एवं दहेज के विरोध पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

ग्राफिक एरा भीमताल में धूमधाम से मनाया गया “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस”।

मुख्यातिथि श्रीमती गंगोला द्वारा महिला दिवस के रंगारंग कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटक को खूब सराहा गया एव विश्वविद्यालय के छात्रों को समय-समय पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

ग्राफिक एरा भीमताल में धूमधाम से मनाया गया “अंतराष्ट्रीय महिला दिवस”।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबन्धन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० संतोषी सेन गुप्ता, पी०डी०पी० विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ० कविता अजय जोशी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या हंसी नेगी, डॉ० श्वेता अरोरा, फरहा खान, डॉ० दीपा नैनवाल डॉ० निधि भट, दीक्षा बिष्ट, ईशा तिवारी एवं समस्त विभागों की प्राध्यापिकाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक विभाग की प्राध्यापिका डॉ० पूनम ओझा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।