CM धामी के विश्वास को लगातार बरकार रख रहे हैं नैनीताल के पुलिस कप्तान मीणा, अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी के साथ ही सभी वांछितो का खत्म हुआ खेल, सभी को भेजा जेल।

ख़बर शेयर करें -

CM धामी के विश्वास को लगातार बरकार रख रहे हैं नैनीताल के पुलिस कप्तान मीणा, अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद की गिरफ्तारी के साथ ही सभी वांछितो का खत्म हुआ खेल, सभी को भेजा जेल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

 

*एसएसपी मीणा की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर सभी को भेजा जेल।*

 

*एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी*

 

*दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस कर लाई दिल्ली से गिरफ्तार, अब तक कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे*

दिनाॅक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/ 2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज* किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन* में *श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा *घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश* दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में *पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद* किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा अभियुक्तों की *गिरफ्तारी हेतु विशेष 06 पुलिस टीमें गठित* की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
*उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार* किया गया है।

 

 

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण-

*1. अब्दुल मोईद* पुत्र अब्दुल मलिक निवासी- ला0न0 8 वार्ड न0 25 आजादनगर बनभूलपुरा (नामजद)

यह भी पढ़ें 👉  मेला शुरू होने से पहले मैदान में उतरे आईजी और एसएसपी, कैंची धाम की हर व्यवस्था पर पैनी नजर"

*पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार* किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में *कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी* की गयी है।

*पुलिस टीम-*
1- एसओजी प्रभारी उ0नि0 अनीश अहमद
2- SI गौरव जोशी
3- हे0का0 हेमंत लुंठी
4- का0 चंदन नेगी

 

*टीम पुरुस्कृत*

*नोटः* पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा 5,000/- तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा 2,500/- रूपये के नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

*मीडिया सैल,*
*जनपद-नैनीताल।*