संसाधनों के अभाव में लेखपालों ने उत्तराखंड में 7 मार्च से प्रमाण पत्रों के पूर्ण बहिष्कार का लिया फैसला

ख़बर शेयर करें -

सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त पहल का स्वागत है। राज्य से वीआईपी कल्चर को भी समाप्त करने की आवश्यकता ::::::घिल्डियाल

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

संसाधनों के अभाव में लेखपालों ने उत्तराखंड में 7 मार्च से प्रमाण पत्रों के पूर्ण बहिष्कार का लिया फैसला

यह भी पढ़ें 👉  योग को बनाएं जीवन का हिस्सा, नशे से रहें दूर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

 

बीते 23 फरवरी को तहसील काशीपुर, जिला उधम सिंह नगर में उत्तराखण्ड लेखपाल संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष हुकमचन्द पाल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश पहल का स्वागत किया गया। साथ ही राज्य से वीआईपी कल्चर को भी समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 

 

उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामन्त्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संसाधनों के अभाव में लेखपालों ने उत्तराखंड में 7 मार्च से सेवा के अधिकार के अंतर्गत समस्त प्रमाण पत्रों यथा आय,जाति, स्थायी, उत्तरजीवी आदि प्रमाण पत्रों के पूर्ण बहिष्कार फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर।

ख़बर शेयर करें -