“दुर्भाग्यपूर्ण ईको कार हादसा: नहर में गिरी गाड़ी, तीन की मौत और अन्य घायल।

ख़बर शेयर करें -

“दुर्भाग्यपूर्ण ईको कार हादसा: नहर में गिरी गाड़ी, तीन की मौत और अन्य घायल।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

बुलंदशहर जिले में एक दुखद हादसा हो गया है, जिसमें एक बरात से लौटती हुई ईको कार नहर में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। घटना के अनुसार, ककोड़ के गांव शेरपुर से आ रही बरात में शामिल थीं एक ईको कार जिसमें छह लोग सवार थे। रविवार रात को नहर के पुल पर पहुंचते ही कार बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

 

 

 

ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम अपने परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। उसके साथ उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), बुआ का लड़का प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

जब कार जहांगीरपुर की कपना नहर के पास पहुंची। तभी पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में नीचे गिर गई। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने आसपास के लोगों को सूचना दी। तभी कार सवार लोगों को निकालने के प्रयास में लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।