“पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में वर्चुअल लैब पर एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन”

ख़बर शेयर करें -

रामनगर महाविद्यालय में आईआईटी दिल्ली द्वारा वर्चुअल लैब कार्यशाला का हुआ आयोजन।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में वर्चुअल लैब पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन थ्रू आईसीटी के अन्तर्गत आईआईटी दिल्ली के संचालन में इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे ने किया।नोडल अधिकारी वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो.एस.एस.मौर्य ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

 

 

आईआईटी दिल्ली से आये मुख्य वक्ता चन्दन कुमार व जस्सी प्रसाद ने विद्यार्थियों को लैब डेमोंस्ट्रेशन के विषय में विस्तार से व्याख्यान दिया।उन्होंने कार्यशाला में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से विज्ञान लैब से सम्बन्धित विभिन्न पक्षों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं वर्तमान सन्दर्भ में बहुउपयोगी बताया। कार्यशाला में विज्ञान संकाय के रामनगर,बाजपुर, नैनीडांडा और काशीपुर के महाविद्यालयों के विद्यार्थी व नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

जिसमें डॉ.विवेक केड़िया काशीपुर, डॉ.ललित कुमार बाजपुर, डॉ.मंजु यादव नैनीडांडा तथा रामनगर महाविद्यालय से वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ.पी.सी. पालीवाल,रसायन विज्ञान विभाग से प्रो.जे.एस.नेगी, डॉ.नवभा जोशी,डॉ.मनोज नैलवाल, गणित विभाग से डॉ.प्रमोद जोशी,जन्तु विज्ञान विभाग से डॉ.भावना पन्त,डॉ.रागिनी गुप्ता, भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ.सुभाष चन्द्र,डॉ.आलोक कण्डारी,शोधार्थियों में नेहा दास, हेमा नेगी,फरत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का बड़ा संदेश, जनता का बने भरोसा* *जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सघन चेकिंग जारी*

 

 

कार्यशाला में लगभग चार सौ विद्यार्थी ऑनलाइन तथा डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने ऑफलाइन प्रतिभाग किया।आनन्द बल्लभ रिखाड़ी,धर्म सिंह व दीपक सिंह का विशेष सहयोग रहा।