“गहरे गड्ढे में डूबकर चार वर्षीय बच्चे की अचानक मौत: खोजबीन के बाद शव मिला।

ख़बर शेयर करें -

“गहरे गड्ढे में डूबकर चार वर्षीय बच्चे की अचानक मौत: खोजबीन के बाद शव मिला।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पांच घंटे की खोजबीन के बाद बच्चे का शव मिला। कुंदरकी के थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मोहम्मद जावेद ईट भट्ठे की ट्रैक्टर ट्राॅली पर मजदूरी करता हैशुक्रवार शाम जावेद पड़ोस के ही गांव अहमदनगर जैतबाडा निवासी मोहम्मद उवैस के भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरने के लिए गया था, इसी दौरान जावेद का चार वर्षीय बेटा अहद रजा भी ट्रैक्टर ट्रॉली पर साथ में चला गया। इसके बाद जावेद ट्रॉली में ईंट भरने लगा और उसका मासूम बेटा आसपास खेलने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*CM Pushkar Singh Dhami के विजन को साकार करते SSP NAINITAL नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* 🔥*धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस का असर, दबाव बनाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार लालकुआँ पुलिस का सख्त एक्शन*

 

मजदूर का बेटा नल के पास खेलते हुए चला गया, जहां पर पानी की होदिया बनीं हुई थी। जिसमें बालक हौज में गिरकर डूब गया। जावेद ने ट्रॉली में ईंट भरने के बाद जब अपने बेटे को देखा तो उसका बेटा नहीं मिला। रात्रि 11:00 बजे के बाद जब खोजबीन करते हुए हौज के पास पहुंचे तब यह बालक का शव हौज के अंदर पानी में उतराता हुआ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  *मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

 

 

 

मजदूर जावेद ने बताया कि उसका बेटा अहद रजा उससे बहुत ज्यादा लगाव रखता था और उसी के पास रात में भी सोता था, जावेद के तीन बेटों में अहद रजा सबसे बड़ा था। बच्चे की मौत से परिजन गमजदा नजर आए। मासूम बेटे की मौत पर उसकी मां नरगिस और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।