रुद्रपुर सहित जनपद में कहीं भी होगा ई-चालान।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर –  डायल 112 कंट्रोल रूम व ई-चालान कंट्रोल रूम के संयुक्त पुलिस कोविड 19 कक्ष का जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने उद्घाटन किया। वही इसके अलावा कंट्रोल रूम के पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिदरजीत सिंह ने बताया कि इस कंट्रोल रूम से जिले में कुल 28 डायल 112 कंट्रोल होंगे। चिन्हित स्थानों पर हर समय पुलिस मौजूद मिलेंगी। यह तत्काल सेवाएं प्रदान करेंगी। इन वाहनों के लिए कुल 552 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया जाएगा। इसी कंट्रोल रूम से नियमों का उल्लघंन करने वालों का सीसीटीवी कैमरे के जरिए ई चालान भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

 

इसके जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम बनाने में अपना योगदान देने वाले उधमियों व अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया।  इस साथ ही सीओ पंतनगर अमित कुमार,सीओ संचार आरडी मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, निरीक्षक संचार विजय सिंह अधिकारी, पीआरओ अनिल उपाध्याय, बृजेश सिंह, नवीन महतोलिया, महिला कांस्टेबल ललिता भट्ट, सुनीता फत्रयाल, निर्मल थापा, संगीता आर्या, चांदनी महरा, तुलसी टम्टा, अदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।‌

यह भी पढ़ें 👉  बन्नाखेड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 480 टिन अवैध लीसा बरामद।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *