जसपुर क्षेत्र में 4.97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सलीम अहमद साहिल  – संवाददाता 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय, व क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कल दिनांक 01/09/2022 को मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर से चांस रिकवरी में अभियुक्त सलीम उर्फ़ सोनू पुत्र सरीफ़ निवासी मोहल्लापट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 27 वर्ष को 2.90 ग्राम स्मैक के साथ व अभियुक्त मोo फ़ैजल पुत्र सरफ़राज निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 26 वर्ष को 2.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।जिसके आधार पर थाना जसपुर में पर मुकदमा Fir No. 315/ 22 धारा 8/21 Ndps act बनाम सलीम आदि पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

अभियुक्तगण को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज़िला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्तगण*

1- सलीम उर्फ़ सोनू पुत्र सरीफ़ निवासी मोहल्लापट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 27 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

2- मोo फ़ैजल पुत्र सरफ़राज निवासी मोहल्ला पट्टी चौहान थाना जसपुर उम्र 26 वर्ष

 

*बरामदगी*

1- अभियुक्त सलीम के क़ब्ज़े से एक पारदर्शी पन्नी के अंदर पन्नी सहित 2.90 ग्राम स्मैक, एक काले रंग की पन्नी, 32 सफ़ेद काग़ज़ की पूड़ियाँ।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

2- अभियुक्त फैज़ल के क़ब्ज़े से एक पारदर्शी पन्नी के अंदर पन्नी सहित 2.07 ग्राम स्मैक, एक काले रंग की पन्नी, 16 सफ़ेद काग़ज़ की पूड़ियाँ ।