जंगल में खनन माफिया की एंट्री, वन विभाग ने बीच रास्ते दबोचा ट्रैक्टर!
उधम सिंह रथ6 प्रधान संपादक
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वन सुरक्षा बल की टीम ने नियमित गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित वन क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर/रामनगर तथा वन क्षेत्राधिकारी वन सुरक्षा बल के निर्देशन में वन सुरक्षा बल की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कठियापुल के प्रतिबंधित बंद क्षेत्र में एक बिना पंजीकरण संख्या वाला ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से खनन करते हुए पाया गया।
वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को मौके पर ही कब्जे में ले लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन अभिरक्षा में लेकर विभागीय कार्यशाला (वर्कशॉप) परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग का कहना है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल टीम:
- मगन लाल, वन दरोगा
- रघुवर सिंह रजवार, वन आरक्षी
- गंगा सिंह, वन आरक्षी
- सुखदेव सिंह माली
- आमिर खान, चालक
शीर्षक:
कठियापुल के प्रतिबंधित वन क्षेत्र में अवैध खनन पर छापा, बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त




