मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विकास भवन से मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईकिल रैली निकाली गयी।

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विकास भवन से मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत साईकिल रैली निकाली गयी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रूद्रपुर, 28 मार्च 2024- जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह व नोडल स्वीप मनीष कुमार के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विकास भवन से मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रातः 08 बजे से साईकिल रैली निकाली गयी। जिसको हरी झंडी दिखाकर नोडल स्वीप मनीष कुमार ने शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। मतदाता जागरूकता साईकिल रैली विकास भवन से बस स्टैड, इन्दिरा चौक, अनाज मंडी, भगत सिंह चौक होते हुए वापस विकास भवन में समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार ने कहा कि आगामी 19 अपै्रल को मतदान दिवस पर्व में अधिक से अधिक मतदाता जागरूक होकर मतदान करें यही साईकिल रैली का उदेश्य है। उन्होंने मतदाताओं का आवाहन करते हूए कहा कि सभी युवा, बुजुर्ग, महिला व पुरूष मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक करना है। उन्होंने कहा कि हमने मतदाता बूथों पर मतदाताओं हेतु सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बूथो पर मतदान कराने हेतु सभी तैयारीयां की गई है। जो दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता बूथ तक नहीं आ सकते है उनके लिए घर पर ही मतदान की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी फ्लाईओवर पर बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार में पलटी कार; SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा।

 

 

मतदान जागरूकता साईकिल रैली में पोस्टर ,बैनर, स्टीकर के साथ खेल विभाग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, ए0एन0झ0 जनता इंटर कॉलेज के बालक बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। समस्त बालक बालिकाओं ने चुनाव का पर्व देश का गर्व व सभी की भागीदारी सभी की पहचान ऊधमसिंह नगर करेगा मतदान आदि का संदेश देते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

रैली में जिला र्पयटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, समाज कल्याण अधिकारी अमन अऩिरूध्द, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द रावत, खेल अधिकारी जानकी कार्की साहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………..
गोविन्द सिंह बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर फोन न0- 05944250890