आम आदमी पार्टी ने की समीक्षा बैठक। साथ ही विधायक दिवान सिंह बिष्ट को चुनाव में जीत हाशिल करने पर बधाई दी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

आज आम आदमी पार्टी कार्यालय पीरूमदारा में शिशुपाल सिंह रावत की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शिशुपाल सिंह रावत ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर सभी कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता को बधाई दी, साथ ही विधायक दिवान सिंह बिष्ट को रामनगर का विधायक का चुनाव में जीत हाशिल करने पर बधाई दी। शिशुपाल सिंह रावत  ने कहा, आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा ” मैं जनता जनार्दन के इस फैसले का हृदय से स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि नवनिर्वाचित सरकार भी जनहित के लिऐ कार्य करेगी। और जनहित के कार्यों में आम आदमी पार्टी सरकार को समर्थन प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

 

लेकिन यदि सरकार अपने कर्तव्यों से भटकती है तो आम आदमी सड़कों पर उतर कर सरकार का पुरजोर विरोध करेगा। और समय समय पर सरकार को उसके कर्तव्य याद दिलाने का कार्य करेगा।” बैठक में अधिकतर बूथ अध्यक्षों ने भा ज पा कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा धनबल का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। सभी कार्यकर्ताओं ने शिशुपाल सिंह रावत को भरोशा दिलाया कि आप नेत्तृत्व करते रहें एक दिन पंजाब की तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

साथ ही रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में इस बार निश्छल राजनीती की नींव रखी है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को एक ईमानदार सरकार देने का कार्य करेगी। बैठक में भास्कर जोशी, ललित पांडे, सोभन सिंह तड़ियाल, नवीन नैथानी, नितिन कंडारी, मंजू नैथानी, सुनीता रावत, मंजू रावत, अनु शर्मा, विनीता रावत, जुल्फिकार अली, डॉ शाहरुख, खलील शाह, तेजपाल, सौरव नेगी, निर्मल पाठक, तसलीम, मंगल सिंह, राजेंद्र सिंह, श्यामलाल, निश्चय पपने, रूपा देवी, नंदकिशोर शर्मा, कुंदन सिंह रावत, कुलदीप जोशी, नीरू रावत, जानकी देवी, नरपाल सिंह, आशिया, मयंक कोहली, भास्कर, रजत, सिद्धार्थ सिंह सोनू सैनी, चमन, राहुल सैनी, प्रिया, अजय और सगूफ्ता नाज मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम कार्यालय के निरीक्षण में आयुक्त ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *