अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 03 महिलाओं सहित 02 व्यक्तियों को एएचटीयू उधमसिंहनगर ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रुद्रपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक नगर /अपर पुलिस अधीक्षक अपराध व नोडल अधिकारी ए०एचटी०यू (क्षेत्राधिकारी पत्तनगर) जनपद ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में एन्टी ट्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा लगातार मानव तस्करी, बालविवाह, अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 13.03.2022 को प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना मिली कि पन्तनगर क्षेत्र में छतरपुर निकट गायत्री बिहार में एक महिला द्वारा काफी समय से घर में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। जहाँ आये दिन संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है। जिसके कारण कालोनी में माहौल खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

 

प्राप्त सूचना पर निरीक्षक बसन्ती आर्य द्वारा शीघ्र ए०एचटी0यू के नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार को अवगत कराया गया तत्पश्चात नोडल अधिकारी के साथ एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा छापामारी की गयी तो मौके पर सचालिका रेनू सरकार सहित पाँच महिला व पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अनैतिक देह व्यापार करते पाये गये। मौके से काफी मात्रा में आपतिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ पर संचालिका द्वारा बताया गया कि अधिक पैसा कमाने की वजह से में घर पर ही अनैतिक धंदा कराती हूँ और प्रति ग्राहक से 500 से 1000 रुपये कमीशन तथा युवतियों से अनैतिक कार्य करने का आधा हिस्सा लेती हूँ।

 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

मौके पर अनैतिक देह व्यापार करते पाये जाने पर संचालिका सहित तीन युवतियों व दो युवकों के विरुद्ध जुर्म धारा 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यपार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत थाना पन्तनगर में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- चन्दन मण्डल पुत्र खोखन मण्डल निवासी काली नगर जगदीशपुर वार्ड न02 याना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष।
2-विश्वजीत सरकार पुत्र विभास सरकार निवासी कालीनगर जगदीशपुर वार्ड न02 याना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष
3-पिकी हाजरा पत्नी संजय हाजरा निवासी ग्राम सुलाटी निमतला पो० दुलाघर थाना सांगराल जिला हावड (कलकता) उम्र 28 वर्ष
4-अंजली पुत्री सुखई प्रसाद निवासी भमरौला पो० बगवाड़ा थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर उम-30 वर्ष।
5- रेनू सरकार पत्नी सुकुमार सरकार निवासी नेता जी नगर वार्ड न0-7 दिनेशपुर जिला ऊधम
सिंह नगर उम्र-56 वर्ष (संचालिका) ।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

बरामद माल
1. 06 अदद मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियों के ।
2. 6300 रुपये (छः हजार तीन सौ रुपये नकद)
3. अन्य आपतिजनक सामाग्री।

पुलिस टीम –
1. अमीत कुमार नोडल अधिकारी ए०एच टी0यू / क्षेत्राधिकारी पन्तनगर ।
2. निरीक्षक बसन्ती आर्य (प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट
3. सि.नगर) 3. का0 637 नवीन गिरी
4. म0का0 1096 प्रियंका आर्या 5. म०का0 599 प्रियंका कोरंगा
6 म०का0279 रेखा टम्टा
7. का01088 रमेश चन्द्र ।
8. का0 271 भूपेन्द्र सिंह शामिल हैं।

kj
tara