चोरी के आरोप में पुलिस ने 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, चोरी के माल को बेचकर अर्जित 90,000 रुपये किये बरामद।

रोशनी पाण्डेय –  सह सम्पादक

काशीपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना हाजा पर पंजीकृत FIR NO- 100/2022 U/S 380/457 IPC बनाम अज्ञात के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु क्षेत्रार्गत लगभग 180 CCTV फुटेज का अवलोकन करते हुए क्षेत्रार्गत मुखविर मामूर किये गये थे। दिनांक-13/03/2022 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 03 लोगो को रेलवे स्टेशन बाजपुर के निकट पकडा। पूछताछ कर तीनो व्यक्तियो द्वारा चोरी की घटना में सम्मलित होना बताते हुए चोरी किये गये माल को बेचकर प्राप्त धनराशि को कुल 90,000 हजार रूपये व मोबाईल व ATM की बरामदगी कराई गई। बरामद माल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 IPC की बढोत्तरी कर अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मुनस्यारी की ट्राउट मछली की विदेशों में बढ़ेगी मांग, केंद्रीय सचिव ने मत्स्य पालकों से किया संवाद।

 

#गिरफ्तार अभियुक्तगण –

1. अरविन्द चन्द्रा भुर्जी पुत्र सियाराम निवासी बन्नाखेड़ा, बाजपुर, हाल पता-प्रभात नगर मुरादाबाद
2. सोनू सैनी पुत्र मंगल सिंह निवासी लाईनपार, निकट शिव मन्दिर राम तलैया थाना मझोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
3. गौरव शर्मा उर्फ कालिया पुत्र हरिओम शर्मा निवासी अहदपुर मझौला मुरादाबा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर अस्पताल की बदहाली पर जनआक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने फूंका आंदोलन का बिगुल।

 

बरामद माल –
1. नकद धनराशि 90,000 रूपये

2. मोबाईल कम्पनी लावा

3.SBI ATM CARD

 

#पुलिस टीम –

1. भूपेन्द्र सिंह बृजवाल- प्रभारी निरीक्षक बाजपुर
2. विक्रम सिंह धामी- SSI बाजपुर
3. उ0नि0 भगवान गिरी गोस्वामी
4. का0 कुलदीप सिंह- SOG
5. का0 55 राकेश आजाद
6. का0 179 महेन्द्र डंगवाल
7. का0 501 सुरेश चन्द

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

#आपराधिक इतिहास अरविन्द चन्द्रा भुर्जी पुत्र सियाराम निवासी बन्नाखेड़ा, बाजपुर, हाल पता-प्रभात नगर मुरादाबाद के विरुद्ध थाना आईटीआई में 07 मुक़दमे, काशीपुर कोतवाली में 04 मुकदम, कोतवाली बाजपुर में 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

 

#आपराधिक इतिहास सोनू सैनी पुत्र मंगल सिंह निवासी लाईनपार, निकट शिव मन्दिर राम तलैया थाना मझोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के विरुद्ध थाना आईटीआई में 07 मुकदमे कोतवाली काशीपुर में 04 मुकदमा व कोतवाली बाजपुर में 01मुकदमा पंजीकृत है।