सभासद द्वारा महिला समूह को कराई गयी शहद व मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग।

सभासद द्वारा महिला समूह को कराई गयी शहद व मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नगरपालिका संचालित महिला स्वयं सहायता समूह को पूर्व सभासद भुवन सिंह डंगवाल व मधुमक्खी पालनकर्ता सुनील फुलारा की उपस्थिति मे महिलाओ के उत्थान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सुनील फुलारा द्वारा शहद व मधुमक्खी पालन के बारे मे महिलाओ को सम्बोधित किया गया,सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा महिलाओं को नगर पालिका द्वारा सुनियोजित अधिक से अधिक सुविधाएं व नगर पालिका द्वारा किये गए वार्डो के कार्यों के बारे में बताया गया, नगर पालिका द्वारा निर्मित 6 समूह ने ट्रेनिंग में प्रतिभाग किया,

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

 

 

 

 

सभी समूह के अध्यक्ष कोषाध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्य ट्रेनिंग में मौजूद रहे,सभासद द्वारा बताया गया नगर पालिका द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए व महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत से कार्य किए जा रहे हैं, जिन कार्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व स्वयं समूह संचालन के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

 

 

पूर्व सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा नये बने हुए समूह को ए एल एफ से प्राप्त अनुदान के बारे मे बताया गया,सभासद द्वारा महिला समूह को आगे आकर बढ़ चढ़कर कार्य करने व एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी।