“चुनाव को लेकर पुलिस की सुरक्षा तैयारी और अलर्ट”

ख़बर शेयर करें -

“चुनाव को लेकर पुलिस की सुरक्षा तैयारी और अलर्ट”

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

देश के अंदर चुनावी युद्ध शुरू हो चुका है और सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस चुनावी युद्ध में अपने योद्धाओं को उतार दिया है। चुनावी योद्ध में सभी राजनीतिक पार्टी के खिलाड़ी भी जीत दर्ज करने के लिए अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दिए तो दूसरी ओर नियम कानून कायदे के बीच इस चुनावी युद्ध को संपन्न करने के लिए पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर है और पुलिस अपनी तैयारी कर चुकी है क्या है पुलिस की तैयारी।

 

यह भी पढ़ें 👉  🔥*नैनीताल में लव जिहाद/धर्मांतरण पर पुलिस का सख्त एक्शन, SSP मंजुनाथ टीसी का साफ संदेश—अब नहीं बख्शेंगे* 🔥*संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज जेल*

 

 

देश के अंदर लोकसभा चुनाव का बिल्कुल बन चुका है और सभी राजनीति पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी पिच पर उतार दिया है और अपनी जीत दर्ज करने के लिए गुणा भाग करनी शुरू कर दिए इसी गुणा भाग को कानूनी दायरे में रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। क्योंकि उत्तराखंड में पहले चरण पर चुनाव होने और मतदान करने की तिथि भी नजदीक है।

 

 

 

 

जिसके चलते जनपद नैनीताल पुलिस प्रशासन डबल अलर्ट देखा जा रहा है क्योंकि नैनीताल की लोकसभा सीट को दो जनपद उधम सिंह नगर और नैनीताल से मिलकर बनाई गई है। लेकिन इसके साथ-साथ नैनीताल का छोटा सा अंश पौड़ी लोकसभा सीट से भी जोड़ा गया है इसी वजह से यहां चुनावी गतिविधियां और लोकसभा सीट के मुकाबले अधिक देखी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  रेरा पोर्टल से जुड़ेगा नक्शा पास सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती।

 

 

इसी वजह से सरकारी मशीनरी पर डबल प्रेशर होता है और यहां चुनाव को प्रभावित करने और मतदाताओं को लुभाने के चांस भी अधिक हो जाते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस बार अपनी चौकसी बढ़ा दी है जहां पुलिस द्वारा क्षेत्र के छपे छपे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। और विभागो की टीमों का सहारा लेकर बॉर्डर पर आने जाने वाले वाहनों पर बारीकी से चेकिंग की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के बदमाशों पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण और भय मुक्त तरीके से कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

 

 

पुलिस प्रशासन ने चुनावी युद्ध को शांतिपूर्ण बनाने के लिए अपनी तैयारियों को बढ़ाई है, जिसमें वाहनों की चेकिंग, क्षेत्र की निगरानी, और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। पुलिस के डबल अलर्ट के बाद देखने वाली बात होगी कि क्या चुनाव को पुलिस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कर पाती है या फिर पुलिस के आगे और कोई नई चुनौती खड़ी होती है।