हल्द्वानी शहर में कल आयोजित होने वाले वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत डीआईजी कुमाऊं रेंज ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, सुदृढ़ सुरक्षा स्थापित करने के दिए निर्देश।

हल्द्वानी शहर में कल आयोजित होने वाले वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत डीआईजी कुमाऊं रेंज ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, सुदृढ़ सुरक्षा स्थापित करने के दिए निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

आज योगेन्द्र सिंह रावत, डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल* द्वारा कल दिनांक 13.04.2024 को हल्द्वानी शहर में आयोजित होने वाले वीआईपी कार्यक्रमों में समुचित सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में ब्रीफ किया गया। उन्होंने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कहा कि सभी वी०आई०पी० ड्यूटी हेतु निर्धारित सुरक्षा अनुदेशों का कड़ाई से पालन करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए।सभी ड्यूटीरत कर्मी, मौसम में गर्मी के चलते अपने साथ पानी की बॉटल साथ में लेकर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में मौत पर अब 8 लाख रुपये मुआवजा! मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्र सरकार ने दोगुनी की सहायता राशि।

 

 

 

 

इसी दौरान  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल, उसके आस पास के स्थलों तथा रूट में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। पर्याप्त चेकिंग फ्रिस्किंग की जाय। लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में प्रचलित आदर्श आचार संहिता का अवश्य पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

 

 

 

ब्रीफिंग में * प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी*, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, संजय गर्बयाल सीओ ट्रैफिक व अन्य अधिकारी समेत प्रशासन के पदाधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से SSP मंजूनाथ की दीपावली शुभकामनाएं* *पुलिस के जवानों से लेकर जनपदवासियों तक पहुंचाया खुशियों का संदेश, बोले- सुरक्षित मनाएं दीपावली*

*मीडिया सैल*
*जनपद नैनीताल।*