संस्कार भारती जिला नैनीताल इकाई द्वारा प्रकाशित पञ्चाङ्ग का विमोचन।

संस्कार भारती जिला नैनीताल इकाई द्वारा प्रकाशित पञ्चाङ्ग का विमोचन।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल की सुंदर पहाड़ियों के बीच राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में चल रही संस्कार भारती की अखिल भारतीय चिंतन व प्रबंध कार्यकारिणी बैठक के दौरान जिला नैनीताल इकाई द्वारा प्रकाशित नव संवत्सर 2081 के पञ्चाङ्ग का विमोचन संस्कार भारती के अखिल भारतीय अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र श्री भगत सिंह कोश्यारी जी को भी पञ्चाङ्ग भेंट कर नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी।इसके पश्चात इकाई द्वारा पञ्चाङ्ग का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

 

 

विमोचन के दौरान मुख्यतः संस्कार भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मुंबई से श्री वासुदेव कामत जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम अभिनेता नीतीश भारद्वाज जी {महाभारत के कृष्ण},संस्कार भारती के सचिव श्री अश्विन दलवी जी (जयपुर के प्रसिद्ध सितार वादक)।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

 

अभिजीत गोखले जी संगठन मंत्री (दिल्ली), रामलला के विग्रह का चित्र बनाने वाले डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा जी, श्री देवेंद्र रावत जी क्षेत्र प्रमुख उत्तराखंड एवम प उ प्रदेश सहित प्रांतीय टीम से पंकज अग्रवाल प् अभिषेक पाठक, जिलाध्यक्ष शलभ मित्तल,ईशान अग्रवाल आदि अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद हैं।