जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं ओवरस्पीड करने वालों का सघन चैकिंग अभियान चलाकर चालान करने के दिये निर्देश।

जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं ओवरस्पीड करने वालों का सघन चैकिंग अभियान चलाकर चालान करने के दिये निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी – 24 अप्रैल 2024

कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु परिवहन और पुलिस विभाग को समय-समय पर ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं ओवरस्पीड करने वालों का सघन चैकिंग अभियान चलाकर चालान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हल्द्वानी और नैनीताल में परिवहन विभाग द्वारा नो पार्किंग जोन चिन्हित किए गए । उन सभी नो पार्किंग जोन में दो दिन के अंदर साइन बोर्ड लगाए जाए। साथ ही पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा नो पार्किंग जोन में खडे वाहनों का चालानी कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु की गई प्रवर्तन की कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि परिवहन विभाग महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवर्तन की कार्यवाही नियमित की जाए जिससे दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगे। इसके साथ ही सहायक परिवहन अधिकारी रामनगर को रामनगर क्षेत्र में नो पार्किंग जोन क्षेत्र चिन्हीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के निजी स्कूलों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद स्कूल बस शहर के बीच सड़कों पर खड़ी रहती है। इसकी वजह से आए दिन शहर में जाम लगा रहता है। ऐसे स्कूलों को चिन्हित करते हुए दंडात्मक चालानी कार्यवाही की जाए जिससे शहर जाम से मुक्त रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

 

 

यदि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने के कारण जाम लगता है तो परिवहन और पुलिस संबंधित कर्मचारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करें। पीडब्ल्यूडी नैनीताल और हल्द्वानी को सड़कों के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। तल्लीताल चौराहे पर पुलिस चौकी और अन्य विभागीय संरचनाओं की शिफ्टिंग तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

बैठक में एएसपी हरबंस सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी नन्द किशोर, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, रत्नेश, के साथ ही सडक सुरक्षा समिति के अधिकारी उपस्थित थे।
———————————————–