खनन में लिप्त अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों तथा नाका / चैक पोस्ट पर गुंडागर्दी करने वाले नही जायेंगे बक्शे, होगी गुंडा एक्ट / गैंगस्टर की कार्यवाही।

खनन में लिप्त अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों तथा नाका / चैक पोस्ट पर गुंडागर्दी करने वाले नही जायेंगे बक्शे, होगी गुंडा एक्ट / गैंगस्टर की कार्यवाही।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उत्तराखंड शासन द्वारा निर्देशित नई खनन रायल्टी को तीन गुना करते हुए, 300 करोड़ का राजस्व जमा कराने वाली कंपनी मैसर्स कैलाश रिवर बैड मिनिरल्स एल0एल0पी0 के अधिकारियों तथा जनपद पुलिस के अधिकारियों के साथ, कंपनी व पुलिस तथा पब्लिक के बीच समन्वय के लिए पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा की गई गोष्ठी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कानून एवम शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चैक पोस्टों को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के लिए संबंधित को दिए गए सख्त निर्देश।

 

 

एसएसपी महोदय द्वारा कंपनी को निर्देशित किया गया की चैकपोस्ट में नियुक्त सभी कर्मियों का पुलिस सत्यापन कराए एवम आपराधिक प्रवृति के लोगो को नियुक्त न करे, सभी कार्मिकों की सूची पूर्ण विवरण के साथ उपलब्ध कराए तथा सभी कर्मियों का व्यवहार अच्छा हो व सभी को ID कॉर्ड के साथ ( वर्दी)यूनिफार्म में नियुक्त करे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

👉 सभी पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियो द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सभी चेकपोस्टों के सक्षम अधिकारियो के साथ समन्वय बनाए तथा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।

👉 सभी चैकपोस्ट पर IP CCTV कैमरा लगे हो , जो पुलिस कंट्रोल रूम पुलिस कार्यालय से कनेक्ट रहेंगे।

👉 खनन में लिप्त अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो जो चेकपोस्टों पर गुंडागर्दी या बलपूर्वक निकलने का प्रयास करते है, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही, जो गुंडा एक्ट तथा गैंगस्टर तक की कार्यवाही की जाएगी।