पंतनगर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, नशे की हालत में टंकी पर चढ़े युवक को 03 घंटे की कड़ी मसक्कत कर बचाया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

पंतनगर – थाना पंतनगर में सूचना प्राप्त हुई की विजय कुमार पुत्र श्री गुलई स्वर्ण जयन्ती भवन के पिछे पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गये है और उनके द्वारा कहा जा रहा है की कि मुझे पुनः नौकरी पर लगाया जाये अन्यथा में आत्म हत्या कर लुगा। विजय कुमार द्वारा कुछ माह पूर्व भी टंकी पर चढ़कर आत्म हत्या का प्रयास किया गया था। इस सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर अनिल उपाध्याय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे व एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। उक्त फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून में वन सुरक्षा के लिए रामनगर, बैलपड़ाव और बन्नाखेड़ा रेंज की संयुक्त लंबी दूरी गश्त।

 

घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा की विजय कुमार नाम का व्यक्ति पानी की टंकी जो लगभग 50 मीटर ऊंची है से बोल रहा था मै मरना चाहता हूं व सभी लोगों को गाली दे रहा था देखने पर शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था क्षेत्राधिकारी पंतनगर महोदय के निर्देशन पर उक्त विजय कुमार को बचाने के लिए रेस्क्यू किया गया। विजय कुमार लगभग 3 घंटे पानी की टंकी पर चढ़ा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पाइपलाइन और बिजली कार्य के बाद टूटी सड़कें बनी मुसीबत, जल्द मरम्मत की मांग।

 

पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी देर तक समझाया गया तथा आश्वासन देकर नीचे उतारा गया उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी नशे में मदहोश होकर टावर में चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया था आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोका गया जिसकी प्रशंसा यूनिवर्सिटी पंतनगर द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में CDO ने FPO की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, किसानों को जोड़ने और उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत करने पर जोर।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *