अंतराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए अमन को मदद की दरकार.. नेकी की दीवार ने अमन को किया सम्मानित, सहायतार्थ चलाया अभियान….

ख़बर शेयर करें -

अंतराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए अमन को मदद की दरकार.. नेकी की दीवार ने अमन को किया सम्मानित, सहायतार्थ चलाया अभियान….

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

राजकीय इंटर कालेज रामनगर से इसी बर्ष बारहवीं की कक्षा पास करने वाले अमन कुमार का मॉडर्न पेंटाथलोन खेल के लेजर रन विश्व चैंपियनशिप 2024 में झेंगझोऊ,चाइना के लिए चयन हुआ है।इस मोके पर नेकी की दीवार की ओर से अमन कुमार को सम्मानित करने हेतु एक कृष्णा गार्डन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल ने अमन कुमार को बधाई देते हुए जानकारी दी कि इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल मध्य में अमरावती,महाराष्ट्र में हुई थी।जहां अमन ने प्रतिभाग किया था।मॉडर्न पेंटाथलोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीयnमहासचिव द्वारा जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि अमन कुमार का चयन अंतराष्टीय स्तर हेतु हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले के लिए नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस।

 

 

 

घिल्डियाल के अनुसार अमन के चाइना जाने में लगभग दो लाख रुपए का खर्च आ रहा है।वर्तमान में पुछड़ी में रह रहे अमन कुमार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है ,पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी,माता जी दूसरे घरों में खाना बना घर का भरण पोषण करती है,इसलिए नेकी की दीवार ने अमन के सहायतार्थ अभियान छेड़ा है। सरकारी स्कूल से जूनियर वर्ग में अंतराष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित अमन कुमार एक मात्र बालक है।इस मौके पर मॉडर्न पेंटाथलोन खेल के उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष,लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के प्रबंधक पंकज भल्ला जो कि विगत 6 माह से अपने दो खेल प्रशिक्षकों के साथ अमन को प्रशिक्षित कर रहे हैं ने भी अपनी ओर से अमन को पूर्ण मदद का वायदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

 

उन्होंने कहा रामनगर क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद योग्य बच्चे को उनका विद्यालय हमेशा मदद को तैयार है।इस मौके पर गुरविंदर सिंह जोहल, नवेंदु मठपाल, दयाल फरस्वान,गोपाल बिष्ट,राजेश पाल, वसीम मलिक, निसार अहमद, मनीष कुमार, सुमित कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में अनुशासन और सद्भाव बनाए रखें: सेवा सिंह।

 

ACCOUNT NUMBER 689310510001480
IFSC CODE BKID 0006893
BANK:- BANK OF INDIA ADDRESS:- KOSI ROD RAMNAGAR