बिना नक्शे पास कराए काटी जा रही कॉलोनियों पर अब विकास प्राधिकरण का चाबुक चलने की तैयारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार –  बहादराबाद के सुमननगर क्षैत्र में एचडीए से बिना नक्शे पास कराए काटी जा रही कॉलोनियों पर अब विकास प्राधिकरण का चाबुक चलने की तैयारी में है।हरिद्वार के सुमननगर क्षैत्र में काटी जा रही बिना नक्शे पास कराए कॉलोनियों की मिली शिकायत के बाद विकास प्राधिकरण नव निर्माण कॉलोनी पर जांच करने के लिए तैयार हो गया है यहाँ हजारों बीघे भूमि पर कॉलोनी काट दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

विकास प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि जिन कॉलोनीयो का नक्शा अभी तक पास कराने के लिए विभाग को दिया भी नही गया है और बिना नक्शा पास कराए ही कॉलोनी में कार्य शुरू कर दिया गया। जल्द ही बिना नक्शा अनुमति के किए गए कार्य पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर एआरटीओ कर्मचारियों का प्रदर्शन, चरणबद्ध आंदोलन जारी।

बिना नक्शे पास कराए काटी जा रही कॉलोनियों पर अब विकास प्राधिकरण का चाबुक चलने की तैयारी।

 

 

यदि कुछ भी नोम्स विपरीत मिलता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वहीं उन्होंने बताया सुमननगर व आसपास क्षैत्र में भी बन रही कालोनियों की शिकायतें मिल रही है जिन पर जल्द से जल्द मौके का मुवायना कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।