उधम सिंह नगर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी । कोतवाली खटीमा क्षेत्र में 100 नशीले इंजेक्शन के साथ दो अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त।

उधम सिंह नगर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी, कोतवाली खटीमा क्षेत्र में 100 नशीले इंजेक्शन के साथ दो अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद- उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर व श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 17.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक महोदय खटीमा को कुशल नेतृत्व में थाना खटीमा की पुलिस टीम द्वारा खटीमा बाईपास कुटरी, के पास से चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल में जा रहे दो व्यक्तियों को नशे के 100 इंजेक्शन के साथ गिरफ़्तार कर NDPS ACT के तहत थाना कोतवाली खटीमा में मुक़दमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा की कृपा ऐसी कि श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, पुलिस धूप में डटी रही, कैंची धाम समेत नैनीताल में ट्रैफिक संभालने को दिनभर मुस्तैद रही पुलिस।

 

 

अभियुक्तगणों द्वारा इंजेक्शनों के परिवहन के लिए एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल प्रयोग की जा रही थी जिसे कब्ज़े पुलिस लेकर सीज किया गया है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमाण्ड मा0न्या0 के समक्ष पेश कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में हादसे से मचा हड़कंप, 50 मीटर नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

 

 

अभियुक्तगणों का नाम पता

1. जसवंत सिंह उर्फ़ जस्सी पुत्र हरदीप सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी- टुकड़ी थाना नानकमत्ता

2. ⁠ कृष्णा सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी- टुकड़ी थाना नानकमत्ता

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

बरामदगी

1. Buprenorphine injection- 50

2. Promethazine hydrochloride injection – 50

3.परिवहन करने में प्रयुक्त की गई एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट ।