“काशीपुर में मोबाइल चोरी: दुकान मालिक ने पुलिस से तत्काल खुलासा की मांग की”

“काशीपुर में मोबाइल चोरी: दुकान मालिक ने पुलिस से तत्काल खुलासा की मांग की”

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

काशीपुर। दुकान का शटर काट कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी किये जाने की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। दुकान मालिक ने आज रुद्रपुर में एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिलकर चोरी की इस घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने का आग्रह किया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को इस बाबत निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

आपको बताते चलें कि बीते सोमवार को गुरुनानक कॉलोनी निवासी मनीष सिंधवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पंत पार्क के पास उसकी मोबाईल की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार रात को दुकान बंद कर वह अपने घर आ गया था। रात में चोरों ने उसकी दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे नए व पुराने मोबाइल चोरी कर लिये। बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने गया तो दुकान का शटर कटा मिला। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो 15 मोबाईल नए व 15 मोबाईल गायब थे। चोरी गए मोबाइल की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। चार दिन पूर्व पीड़ित ने प्रबुद्ध जनों के साथ कोतवाली पहुंच कर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

 

 

इधर, सप्ताह भर बाद भी पुलिस चोरी की इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। दुकान मालिक मनीष सिंधवानी ने आज अपने परिजनों के साथ रुद्रपुर में एसएसपी मंजुनाथ टीसी से मिलकर चोरी की इस घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने का आग्रह किया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को इस बाबत निर्देशित किया है। वहीं दुकानदार स्वामी मनीष सिंधवानी के नेतृत्व में आज व्यापारि आज कोतवाल से मिले । बताया जा रहा है कि पुलिस टीम इस मामले की बेहद बारीकी से जांच कर रही है।