राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विश्व जल दिवस मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

गूरजोत सिंह राठौर – संवाददाता 

भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन. एम. सी. जी.) जल शक्ति मंत्रालय व राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप ( एस. पी. एम. जी. ) नमामि गंगे उत्तराखंड के तत्वावधान में दिनाँक – 16 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत दिनाँक- 22 मार्च 2022 को “विश्व जल दिवस “राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के विशेष सात दिवसीय शिविर में मनाया गया जिसका उद्देश्य पानी के महत्व को समझाना और इसके संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाना था। जिसमें डॉ भावना पंत नोडल अधिकारी नमामि गंगे ने छात्रों को बताया की इस साल की थीम ‘जल और जलवायु परिवर्तन’ है। विश्व में जल संकट आज भी है। इसलिए पानी का संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। जल को किस प्रकार से भूमिगत संरक्षित किया जा सकता है एवं स्वच्छ जल को साफ सुथरा किया जा सकता है गंगा नदी हमारे भारतवर्ष की मुख्य नदी है जो अपने साथ हमारे पूर्वजों की सांस्कृतिक धरोहर को संजोए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

जिसका संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए हम सब लोगों को अथक प्रयास एवं जन जागरूक अभियान चलाने होंगे जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जेएस नेगी विभाग प्रभारी वाणिज्य डॉ किरण कुमार पंत एवं नमामि गंगे सदस्य मुरली कापड़ी एवं सेवा योजना छात्र इकाई का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *