डीएम कार्यालय से निराश होकर निकली मेडिकल कॉलेज की छात्रा (नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर यौन शौषण की कोशिश का आरोप)-(डीएम पंत आप बीती सुनने के बाद जांच का भरोसा दिलाया)।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रूदपुर –  ऊधम सिंह नगर के किच्छा के नर्सिंग कॉलेज के‌ प्रबंधन पर यौन शौषण का प्रयास का आरोप लगाने वाली छात्रा ने मंगलवार को जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत के कार्यलय पहुंच कर डीएम पंत को आप बीती सुनाई।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत ने छात्रा को जांच का भरोसा दिलाया। लेकिन इससे असंतुष्ट छात्रा डीएम कार्यालय से रोती हुई घर लौट गयी। किच्छा के नर्सिंग कॉलेज की छात्रा निजी कालेज के प्रबंधक पर यौन शौषण के प्रयास का आरोप लगाया था। छात्रा ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के व्हाट्स ऐप पर भेजते हुए उनसे मदद की गुहार लगाई थी।जिस पर डीएम पंत ने छात्रा को लिखित करने को कहा था। जिसके बाद छात्रा जिलाअधिकारी कार्यलय पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

लेकिन डीएम के मौजूद न होने पर वह दूबरा मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची और छात्रा ने सारी आप बीती डीएम पंत को सुनाई। जिलाअधिकारी युगल किशोर पंत ने छात्रा को इस मामले की जांच का भरोसा दिलाया। लेकिन इससे छात्रा असंतुष्ट दिखाई दी। वही छात्रा रोते हुए डीएम कार्यालय से रोती हुई घर वापसी लौट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *