काशीपुर में पुलिस का जन सम्मेलन का हुआ आयोजन।

काशीपुर में पुलिस का जन सम्मेलन का हुआ आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

काशीपुर में आज उत्तराखंड में बड़ते सूदखोरी उत्पीड़न पर अंकुश लगाने को लेकर की एसआईटी गठन के बाद आज सायं काशीपुर में पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूकता के लिए जन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे काशीपुर,बाजपुर और जसपुर क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों समेत आम लोगो ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

आपको बताते चलें कि जनपद के कई क्षेत्रों में इन दिनों सुदखोरो का मकड़जाल फेला हुआ है जिनके शिकंजे में आकर जहां कई लोग आत्मघाती कदम तक उठा चुके है तो वही दूसरी और सूदखोरो द्वारा गरीबों का खून चूसने से लोगो का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसको लेकर उक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसआईटी के सदस्य और रुद्रपुर एसपी मनोज कुमार कतियाल ने कहां के अब सूदखोरो द्वारा किसी का खून चूसने नही दिया जाएगा। जल्द काशीपुर समेत अन्य क्षेत्रों में सूदखोरी का मकड़जाल तोड़कर इसमें लिप्त सूदखोरो को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।