नगरपालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में पकड़ा पालीथीन का जकिरा, ठोका 1 लाख का जुर्माना।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नगरपालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने रामनगर के शंकरपुर भूल से एक गोदाम में भारी मात्रा में पकड़ी प्रतिबंधित पॉलिथीन, गोदाम मालिक गोपाल अग्रवाल पर ठोका 1 लाख का जुर्माना. बता दें कि पूरे प्रदेश में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिस कड़ी में आज प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में पॉलिथीन का जखीरा पकड़ा है. रामनगर के शंकरपुर भूल निवासी गोपाल अग्रवाल के गोदाम में आज नगरपालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की. इस दौरान गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई, छापेमारी की कार्रवाई से गोदान मालिक के साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. वही पूरी टीम ने पॉलिथीन का जकिरा मौके से बरामद किया, जिनमें पॉलिथीन से बने प्लास्टिक की थैलियां ग्लास आदि कई चीजें मौके से बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर मंथन, आईजी निवेदिता कुकरेती ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट।

 

 

वही जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि कि आज यहां पर संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें सिंगल यूज जो प्लास्टिक हैं उसके खिलाफ हमारा अभियान जारी था जिस कड़ी में आज शंकरपुर भूल में एक गोदाम में जो डिस्पोजेबल प्लास्टिक पॉलिथीन है प्लास्टिक कप है, कई इलीगल स्टॉक मिले हैं, जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस पर लगभग 1 लाख का जुर्माना वसूला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *