वनाग्नि की घटनाआऔ की संवदेनशीलता को देखते हुये कैचीधाम मन्दिर में, एस.डी.आर.एफ. एवं एन.डी.आर.एफ. टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्यो हेतु रहेंगी तैनात।

वनाग्नि की घटनाआऔ की संवदेनशीलता को देखते हुये कैचीधाम मन्दिर में, एस.डी.आर.एफ. एवं एन.डी.आर.एफ. टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्यो हेतु रहेंगी तैनात।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

भवाली/नैनीताल – 14 जून 2024 *वनाग्नि की घटनाआऔ की संवदेनशीलता को देखते हुये कैचीधाम मन्दिर में मेला अवधि शुक्रवार से रविवार 16 जून 2024 तक एस.डी.आर.एफ. एवं एन.डी.आर.एफ. टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्यो हेतु तैनात रहेंगी। अपर जिलाधिकारी*

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

 

 

अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि वर्तमान में तापमान की वृद्वि एवं आद्रता मे अत्यंत कमी होने के कारण भवाली रेंज, नैनी रेंज एवं मनोरा रेंज अत्यंत संवदेनशील क्षेत्र है। कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों द्वारा दर्शन किया जाना सम्भावित है। वनाग्नि की घटनायें होने पर त्वरित कार्यवाही हेतु कैंचीधाम मन्दिर परिसर में दोनो ओर एक किमी के क्षेत्र के साथ ही निगलाट मार्ग के आसपास, हली-हरतपा मार्ग एवं कैचीधाम मन्दिर से रातीघाट के मध्य राहत एवं बचाव कार्यां हेतु वन विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन आदि विभागों के साथ ही एन.डी.आर.एफ एवं एस.डी.आर.एफ की टीमों की तैनाती की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

*अपर जिलाधिकारी ने बताया कि टीमें अपने-अपने तैनाती स्थल पर राहत एव बचाव उपकरण के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।*

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का महाएक्शन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर 81 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 1100 जवानों ने घेरा पूरा इलाका।

—————————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184