मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे घायल चार वनकर्मी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे घायल चार वनकर्मी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने आज सुबह सीएम आवास में बैठक में इसके निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर-पहाड़पानी मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात।

 

 

 

विगत दिवस बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में साहित्य का महाकुंभ, तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, प्रकृति, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण पर देशभर के लेखकों ने साझा किए विचार।

 

 

 

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।