राजकीय प्राथमिक विद्यालय खताड़ी में यजदानी फुटबॉल एकेडमी द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन।

सलीम अहमद शाहिद – संवादाता

रामनगर  – राजकीय प्राथमिक विद्यालय खताडी के खेल मैदान में यजदानी फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय “ऑल इंडिया यजदानी फुटबॉल चैम्पिनशिप” में आज पहला मैच मेरठ एफ०सी०व बी०डब्ल्यू० एफ०सी० जमशेदपुर सीनियर की टीमों के मध्य खेला गया, इस मैच को मेरठ की टीम ने 3–0 से जीता, आशीष, जशन व जॉय ने टीम के लिए एक-एक गोल किया। मैच मे मुबारक हुसैन मुख्य निर्णायक व जावेद खान ओर मदन चन्द्रा सह- निर्णायक रहें।दूसरा मैच उदयपुर एफ०सी० व यज़दानी फुटबॉल एकेडमी रामनगर के मध्य खेला गया, इस मैच को उदयपुर (छत्तीसगढ़)की टीम ने 5–2 से जीता, उदयपुर की टीम के लिए अमन ने 2, अयान, पंकज, दिव्यांश ने एक-एक गोल किया, रामनगर के लिए अमित कुमार व दानिश मलिक ने एक-एक गोल किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पीलिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निदेशक ने जारी किए 9 सूत्रीय निर्देश।

 

 

इस मैच में जावेद खान मुख्य निर्णायक तथा मुबारक हुसैन व मदन चन्द्रा सह-निर्णायक रहें।आज तीसरा मैच यूथ गढ़वाल एफ०सी० पौड़ी व बी०डब्ल्यू०एफ०सी० जमशेदपुर – ए के मध्य खेला गया इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी की टीम ने 13 –0 से इस मैच को जीता , जिसमे गौरव दाढ़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 6 गोल तथा यश व रोहित ने 2-2 गोल ओर दीपक, मनीष व अंकुल ने 1-1गोल किया । मो०इसरार अंसारी मुख्य निर्णायक व मुबारक हुसैन एवं डारेन खान सह-निर्णायक जबकि दानिश सैफी चतुर्थ निर्णायक तथा सूबेदार मेजर एन०डब्ल्यू०आर०खान मैच कमिश्नर रहे। मुख्य अतिथिमनमोहन अग्रवाल(संरक्षक, व्यापार मंडल) द्वारा मैच का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

ओर खिलाड़ियों से परिचय किया गया।आज मैच के दौरान क्लब के संरक्षक आनंद नेगी,नदीम अख्तर, फैसल खान, मुदस्सिर कुरैशी, डी०सी०हर्बोला , मो०सादिक, अज़मल सब्बाग, अकरम खान, जावेद खान, अजीज खान, अजीम, साजिद अंसारी, मो०ज़रीफ़, कुरैशी, शादाब खान, फिदा हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे, इमरान खान व बबलू अंसारी कमेंटेटर रहें। आयोजक सचिव शाहिद अंसारी ने बताया कि इस फुटबॉल चैम्पिनशिप को कराने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर खेलों की ओर आकर्षित करना है ।