जनपद- चम्पावत, टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत बनबसा में नदी को पार करते हुए बही महिला का शव SDRF ने किया बरामद।

जनपद- चम्पावत, टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत बनबसा में नदी को पार करते हुए बही महिला का शव SDRF ने किया बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कल रात्रि बनबसा क्षेत्र में एक महिला नदी पार करते समय अनियंत्रित होने से फिसलकर बह गई। SDM, टनकपुर द्वारा इस घटना के सम्बंध में SDRF टीम को सूचना दी गईं, जिस पर SI मनीष भाकुनी के साथ SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

 

 

देर रात्रि तक SDRF टीम द्वारा मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा अधिक होने व जलबहाव तेज होने के कारण महिला का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

आज दिनाँक 06 जुलाई 2024 को SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त महिला का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

 

 

मृतका का विवरण:- शांति देवी, उम्र 52 वर्ष, निवासी:- गांव- थेलागौथ, बनबसा, टनकपुर, चम्पावत।