*SSP NAINITAL के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को मिली ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता*
*⚠️ नंबर प्लेट बदली, गाड़ी नहीं… पुलिस ने पकड़ ली चालाकी, थार जफ़्त*
*👉 धोखा देने वाला खुद फंस गया, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल/कालाढूंगी, 4 मई 2026। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नया गांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की महिंद्रा थार संदिग्ध हालत में दिखाई दी।
👉 रोकने पर भागने की कोशिश
पुलिस द्वारा वाहन रोकने का संकेत देने पर चालक ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान
पकड़े गए युवक ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष) निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया।
👉 जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा
वाहन चालक किसी भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, तो वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज पाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी की मदद से वाहन की असली नंबर प्लेट UK 12 F 0005 हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा रखी थी, ताकि पहचान छुपा सके।
👉 पुलिस की कार्रवाई
इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को धारा 318(4) BNS के तहत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी में FIR संख्या 42/2026 दर्ज की गई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके साथी प्रभजोत की तलाश जारी है।
👉 पुलिस टीम
▪️ उ.नि. राजवीर सिंह नेगी
▪️ अपर उ.नि. जयपाल सिंह
▪️ कां. अमनदीप सिंह
▪️ कां. मनोज द्विवेदी
👉 संदेश साफ: फर्जीवाड़ा कर कानून से बचना अब आसान नहीं, पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है।
