अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्र तिवारी का औचक निरीक्षण: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालकुआँ में अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्र तिवारी का औचक निरीक्षण: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालकुआँ में अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चन्द्र तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लालकुआँ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मरीजों के बैड के आसपास कही भी ऑक्सीजन सिलेंडर नही मिले जिसे तत्काल बैड के पास ऑक्सीजन सिलेंडर लगवाये, कई जगह फैली गंदगी पर नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

 

 

 

साथ ही अस्पताल में मरीज व तीमारदारों के उपयोग में आने वाले महिला व पुरूष शौचालय के दरवाजे नही होने पर 15 दिनों में दोनों दरवाजे लगाने के निर्देश दिये साथ ही डिलीवरी रूम में भी दरवाजा नही होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए उसे भी लगाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ।

 

 

 

इस दौरान एसीएमओ डॉ एन सी तिवारी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया है जिसमे पिछले महीने की तुलना में इस बार गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी में कमी देखने को मिली है जबकि पूर्व में तीन स्टाफ नर्से तैनात थी अब दो और नर्से आने के बाद कुल पांच स्टाफ नर्से होने के बावजूद डिलीवरी में क्यूँ कमी आई है उसके लिये हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संतों के आशीर्वाद से बनेगा श्रेष्ठ उत्तराखण्ड, सनातन संस्कृति हमारी पहचान : मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

 

जनसंख्या के हिसाब से इस अस्पताल में काफी तनाव है यहां एक वार्ड बॉय की भी कमी है जिसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा वही निरीक्षण में कुछ कमियां मिली है उसे लेकर हिदायत दी गई है।


ख़बर शेयर करें -