सकरखोला प्राचीन माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर मे चोरी।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

सल्ट- अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के ग्राम सकरखोला में प्राचीन माता भुवनेश्वरी देवी मन्दिर में चोरों ने घंटी चोरी की। जब सुबह मन्दिर संरक्षक मोहन सिंह मन्दिर पहुंचे तो मन्दिर से घण्टी चूर चुकी थी। वहीं मन्दिर संरक्षक मोहन सिंह ने एसडीएम सल्ट गौरव पाण्डे को चोरी की घटना के बारे रिपोर्ट दर्ज की। वहीं उनका कहना है कि मन्दिर से 15 घंटी चोरी हो गई। प्रशासन ने चोरी का घटना का अभी तक कोई सुघ तक नहीं ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

 

उन्होंने प्रशासन से मोहान, मरचूला चौकी पर कबाड़ी, फैरी वाले की चेकिंग करनी की मांग की। वहीं एसडीएम सल्ट गौरव पाण्डे का कहना है कि ग्राम सकरखोला भुवनेश्वरी देवी मन्दिर में चोरी की घटना का पत्र हुआ है। तहसीलदार सल्ट को जांच करने के आदेश दिए गए है। एसओ सल्ट को मरचूला, अन्य चोकीयों पर चेकिंग करने कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

सकरखोला प्राचीन माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर मे चोरी।