हल्द्वानी में एसपी ट्रैफिक की बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा चालकों को दिए सख्त निर्देश।

हल्द्वानी में एसपी ट्रैफिक की बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा चालकों को दिए सख्त निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एसपी ट्रैफिक की बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा चालकों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 27 नवंबर 2024:
हल्द्वानी कोतवाली स्थित मीटिंग हॉल में आज श्री हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने हल्द्वानी शहर के ई-रिक्शा चालकों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, रामनगर में सनसनी।

गोष्ठी के मुख्य बिंदु:

  1. प्रतिबंधित मार्ग:
    ई-रिक्शा के संचालन पर कुछ प्रमुख मार्गों में प्रतिबंध लगाया गया है:

    • बरेली रोड: मंगल पड़ाव से रोडवेज की ओर।
    • रामपुर रोड: सरगम सिनेमा से रोडवेज की ओर।
    • नैनीताल रोड: अल्मोड़ा अर्बन तिराहे से रोडवेज की ओर।

 

  1. पोशाक और पहचान पत्र अनिवार्य:
    सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित पोशाक पहनने और पहचान पत्र साथ रखने के निर्देश दिए गए।
  2. राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध:
    ई-रिक्शा चालकों को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर चलने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  3. सत्यापन प्रक्रिया:
    बैठक में बताया गया कि अब तक केवल 543 ई-रिक्शा चालकों का ही सत्यापन हुआ है। सत्यापन न कराने वाले चालकों को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन न होने पर वाहन मालिक और चालक दोनों पर कार्रवाई होगी।
  4. सख्त प्रवर्तन:
    बरेली रोड और रामपुर रोड पर विशेष सतर्कता बरतने और नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया प्रेसिडेंट कप 2026 सीजन-1 का शुभारंभ।

उपस्थित अधिकारी:

गोष्ठी में  ए.पी. बाजपेयी (सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी), नितिन लोहनी (सीओ हल्द्वानी),  शिवराज सिंह राणा (निरीक्षक यातायात), और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी और चालक भी इस बैठक का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस