दुखद हादसा : उतरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत, महिला कॉन्स्टेबल घायल

दुखद हादसा : उतरकाशी के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत, महिला कॉन्स्टेबल घायल।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

बड़कोट/देहरादून उतरकाशी जनपद के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की देहरादून में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि एक महिला कॉन्स्टेबल घायल हुई है। महिला दरोगा कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

 

 

 

 

जानकारी मिली है कि सुबह अपनी दोनों पुलिसकर्मी महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थे। घायल महिला को अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे। मौके पर तमाम पुलिस महकमा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद।

 

 

 

 

जानकारी मिली है कि उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में मृतक ASI महिला कांता थापा तैनात थी।। जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में तैनात है। मृतक महिला पुलिस कर्मी कांवड़ ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

 

 

 

विदित रहे कि इस फलाई ओवर पर पहले भी कई एक्सीडेंट और मौतें हो चुकी है। ये फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर बन चुका है। फ्लाईओवर के आगे कट के कारण भी कई हादसे हुए है।महिला दरोगा की मौत पर उतरकाशी पुलिस परिवार ने गहरा दुख जताया है।