रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।

रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की जॉइनिंग शुरू, मरीजों को बेहतर इलाज की उम्मीद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में लंबे समय से बनी चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में राहतभरी शुरुआत हुई है। अस्पताल में नए डॉक्टरों की तैनाती शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण सीटी स्कैन मशीन अभी भी बंद है, जिसे जल्द शुरू करने का दावा किया गया है।

 

 

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि हाल ही में पैथोलॉजिस्ट डॉ. एल.पी. चौहान ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। इसके अलावा एक चिकित्सा अधिकारी ने भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। वहीं डीटी सर्जन डॉ. धर्मा ने भी अस्पताल में जॉइनिंग कर ली है, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहुंची भारत सरकार की टीम, VB GRAM-G योजना की जमीनी हकीकत परखी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि एक फिजिशियन और एक सर्जन का स्थानांतरण भी रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के लिए किया गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अन्य स्थानों से स्थानांतरित होकर आए कुछ चिकित्साधिकारियों ने अस्पताल में जॉइनिंग दे दी है। उम्मीद है कि शेष विशेषज्ञ चिकित्सक भी जल्द कार्यभार संभालेंगे, जिससे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की सभी सहकारी समितियां बनीं E-PACS, सहकारिता सप्ताह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण।

 

 

 

सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 100 एमए क्षमता की दो एक्स-रे मशीनें सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और मरीजों को एक्स-रे जांच की सुविधा नियमित रूप से मिल रही है। हालांकि सीटी स्कैन मशीन तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल बंद है। उन्होंने कहा कि सोमवार को विशेषज्ञों द्वारा मशीन की जांच कराई जाएगी और तकनीकी समस्या दूर कर इसे जल्द दोबारा चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।

दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में डॉ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल में अधिकांश आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। जिन दवाओं की कमी है, उन्हें भी शीघ्र उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

 

 

 

गौरतलब है कि रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन लगातार आवाज उठाते रहे हैं। अब नए डॉक्टरों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उठाए गए कदमों से रामनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं लोगों की निगाहें अब शेष विशेषज्ञ चिकित्सकों की जॉइनिंग और सीटी स्कैन मशीन के जल्द शुरू होने पर टिकी हैं।


ख़बर शेयर करें -