CO ऑप्स ने ग्राफिक ऐरा कॉलेज भीमताल में पढ़ाया साईबर सिक्योरिटी का पाठ, कहा- डिजिटल सुरक्षा है बेहद ज़रूरी।

CO ऑप्स ने ग्राफिक ऐरा कॉलेज भीमताल में पढ़ाया साईबर सिक्योरिटी का पाठ, कहा- डिजिटल सुरक्षा है बेहद ज़रूरी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* वर्तमान में *बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत स्कूल, कॉलेजों एवं आमजनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के निर्देश* दिए गए हैं।

 

 

इसी क्रम में  सुमित पांडेय पुलिस उपाधीक्षक भवाली/ऑप्स* द्वारा *ग्राफिक ऐरा कॉलेज भीमताल* में जाकर छात्र-छात्राओं एवम स्टाफ को वर्तमान में बढ़ रहे साईबर अपराध की घटनाओं के दृष्टिगत *छात्र-छात्राओं समेत फैकल्टी को साइबर सिक्योरिटी के बारे में जागृत* किया गया। बताया कि समय रहते साइबर अपराध से किस तरह बचा जा सके इस उद्देश्य के जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उपभोक्ताओं की परेशानी पर आयुक्त सख्त, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्र बताना जरूरी।

 

 

 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान *लगभग 400 से अधिक स्टूडेंट और फैकल्टी* टीम प्रो0 ए0के0 नैर (रिटायर्ड कर्नल) डारेक्टर, डॉ0 राजेंद्र बिष्ट असिस्टेंट प्रोफेसर, श्रीमती निधि जोशी असिस्टेंट प्रोफेसर, श्री निशांत सुपरवाइजर ग्राफिक ऐरा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

उपस्थित सभी को *साईबर खतरे से अवगत* करते हुए *साईबर सुरक्षा टिप्स साझा* किये एवम *साईबर क्राइम को लेकर सतर्क* किया गया और इससे बचाव के उपाय साझा किए गए।

 

 

इस दौरान उन्हें *फर्जी लॉन एप,* वर्तमान मे प्रचलित साइबर अपराध, जॉब फ़्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, सेक्सटॉर्शन, क्यूआर बेस्ड पेमेंट फ्रॉड, डिजिटल फुटप्रिंट, सोशल इंजीनियरिंग, साइबर बुलिंग, साइबर स्कैम, फर्जी बेबसाइट, साईट, एंटी वायरस और मालवेयर सॉफ्टवेयर जैसे संवेदनशील अपराधों के बारे में जानकारी साझा कर सतर्क किया गया। *इसके अलावा CO ऑप्स द्वारा ने उन्हें गुड साइबर सिक्योरिटी हैबिट प्रैक्टिस और साइबर सेफ्टी में जानकारी साझा की।*

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

सभी को किसी भी तरह की साइबर अपराधों से सम्बंधित सूचना या अगर किसी के साथ भी ठगी हो जाती है तो *तत्काल साईबर क्राइम हेल्प लाईन नम्बर 1930एवं नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज* करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त *उत्तराखंड पुलिस ऐप* व https://cybercrime.gov.in/ के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया।

kj
tara