कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।
ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम मेला 2026: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 में भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। सुबह 5 बजे से सायं आरती तक 96,110 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

 

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा मेला क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धा का सैलाब निरंतर उमड़ता रहा।

 

 

 

मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। शटल सेवा, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन और चरणबद्ध दर्शन व्यवस्था के चलते भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

 

 

 

पुलिस कर्मियों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं और असहाय श्रद्धालुओं की लगातार सहायता की। वहीं, एसपी संचार रेवाधर मठपाल के निर्देशन में कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई।

भारी बारिश के दौरान भी पुलिस, प्रशासन और सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ डटे रहे। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी विशाल भीड़ के बावजूद दर्शन व्यवस्था बेहद सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

कैंची धाम मेले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बाबा नीम करौली महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के आगे मौसम की चुनौती भी छोटी पड़ जाती है।


ख़बर शेयर करें -