पत्नी ने लगाया पति पर आरोप, बदनाम कर दहेज मांग रहा है पति।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रुद्रपुर – यहां एक विवाहिता ने अपने ही पति पर उसे बदनाम करने का संगीन आरोप लगाया है। वही पति व उसके भतीजे पर कार की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर की एक महिला ने बताया कि 26 जून 2020 में कोविड लाकडाउन के दौरान उसका विवाह प्रीत विहार कालोनी के रहने वाले युवक से हुआ था। वही महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। वही उसके परिजनों ने तीन लाख रुपए की नकदी भी पति को दी थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी से पहले आरोपी पति ने खुद को एक बैंक मैनेजर और अविवाहित बताया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी पति और दहेज व लक्जरी कार कार की मांग करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी।

 

विवाहिता ने बताया कि पति ने उसकी अश्लील फोटो और ईमैल आईं डी हैक कर इंस्टाग्राम में फर्जी एकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। जब 19 दिसंबर 2020 को उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि 27 दिसंबर 2021 को पति अपने भतीजे व एक अन्य युवक के साथ मायके पहुचा और उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।शोर मचाने पर सभी वहां से भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के अमर शहीदों का त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुख्यमंत्री।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *