भीमताल पुलिस ने स्मैक के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल पुलिस ने स्मैक के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

*एसएसपी नैनीताल द्वारा* जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सभी सर्किल/थाना प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत *सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

 

 

इसी क्रम में हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल*, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली के निर्देशन में जगदीप सिंह नेगी थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान *अर्चित कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार* निवासी श्याम खेत रोड भवाली जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष को *स्कूटी संख्या UK01B5423 से स्मैक की तस्करी* करते हुये *गिरफ्तार* किया गया है जिसके *कब्जे से 3.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद* किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, नवोदय विद्यालय सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य नमूने।

 

 

उक्त के विरुद्ध थाना भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या – 38/2024 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया है । नशे के विरूद्द अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

 

 

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 गगनदीप सिंह (प्रभारी चौकी सलङी)
2- हे0क0 दीप कुमार
3- रि0का0 सुमित कुमार


ख़बर शेयर करें -