रामनगर में नगरपालिका प्रशासन और संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर में सड़को में जाम की समस्या गम्भीर होती जा रही है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं जिसके चलते प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में तहसीलदार बिपिन चंद्र पंत और ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी के नेतृत्व में घास मंडी और मोहल्ला खताड़ी मैं अतिक्रमण हटाया। आपको बता दे कि पूर्व में सभी को खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा भी गया। लेकिन दुकानदार नहीं माने जिसके चलते संयुक्त प्रशासन द्वारा यह अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। वही अतिक्रमणकारियों और टीम की हल्की झड़प भी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

 

रामनगर नगरपालिका अ‌धिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले 10 लोगों की चालान काटने की कार्यवाही की गई है और साथ ही अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गयीं हैं अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती कोतवाली की एसआई प्रीति आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने की जनसुनवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *