एकम ने लखनऊ में मॉडलिंग और डांस में पाया पहला स्थान।

एकम ने लखनऊ में मॉडलिंग ओर डांस में पाया पहला स्थान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित मॉडलिंग एवम डांस कम्पटीशन में रामनगर के नौ वर्षीय एकम सिंह संधू ने दोनों में पहली पायदान में कदम रखते हुए न केवल अपने माता पिता का नाम रोशन किया है बल्कि उत्तराखण्ड का भी नाम रोशन किया है। बता दे कि लखनऊ में डायमंड प्रोडक्शन हाऊस द्वारा बिग टेलेंट शो का बीते दिनों आयोजन किया था जिसमे एकम ने पहली पायदान में आकर यह कमाल कर दिखाया।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

 

 

 

प्रसिद्ध वालीवुड अभिनेता राहुल राय ने अपने हाथ से एकम को पुरस्कार देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे चलकर डांस ओर मॉडलिंग की दुनिया मे एक बड़ा चेहरा बनकर उभरेगा। शिवलालपुर निवासी गुरदेव सिंह संधू एवम माता का नाम लवजीत कौर अपने बालक की इस उपलब्धि पर बेहद प्रसन्न है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

एकम की माता लवजीत कौर ने बताया कि उसने तीन साल पहले अरुण चौधरी व अवनी चौधरी के निर्देशन फोर स्टार डांस एकेडमी से यह टेलेंट सीखना शुरू किया था। पहले भी उसने बहुत सारे अवार्ड जीते हैं डांसिंग में भी मॉडलिंग में भी टीवी रियलटी शो,वीडियो मॉडलिंग मेन फेस ऑफ नैनीताल किड्स, मॉडल इंडिया प्रिंस ऑफ बरेली जैसे कार्यक्रम में प्रतिभाग कर चुका है।उसकी सफलता से हम लोग बेहद उत्साहित है।